जेनी मामले में नए दावे और खुलासों से नया मोड़, हरक सिंह रावत नहीं है जेनी के बेटे का बाप, इस व्यक्ति का लिया नाम?
देहरादून में एक बार फिर जेनी प्रकरण सुर्खियों में है। मामले को लेकर योगेंद्र चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी और कई अहम दावे किए।
योगेंद्र चौहान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का नाम लेते हुए दावा किया कि जिस बच्चे को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है, वह हरक सिंह रावत का नहीं है। उन्होंने इस पूरे मामले से जुड़े सवालों पर अपना पक्ष रखा और कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।
योगेंद्र चौहान के इस बयान के बाद करीब 23 साल पुराने जेनी प्रकरण ने एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और मामले से जुड़े तथ्यों पर टिकी हैं।
#JainiPrakaran #HarakSinghRawat #YogendraChauhan #UttarakhandPolitics #Dehradun #UttarakhandNews #BreakingNews #PahadSamachar #पहाड़_समाचार