उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच का विवाद गरमाया हुआ है। अब इस पूरे मामले में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए सरकार और मंत्री रेखा आर्या पर तीखा हमला बोला है।
गरिमा दसौनी ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जो सवाल उठाए हैं, वे उनके नहीं बल्कि खुद रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के लगाए आरोप हैं। उन्होंने रेखा आर्या की 15 साल पुरानी आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए 210 करोड़ की संपत्ति, आंगनबाड़ी साड़ी-सूट खरीद, मिड-डे मील, पशुपालन दवा खरीद, राशन कार्ड, नंदा गौरा योजना और ऑस्ट्रेलिया से मंगाई गई 850 करोड़ की भेड़ों से जुड़े कथित घोटालों का जिक्र किया।
इसके साथ ही गरिमा दसौनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधा सवाल किया है कि जब पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं, तो पुलिस प्रशासन ने सिर्फ गिरधारी लाल साहू पर कार्रवाई क्यों की और मंत्री रेखा आर्या को जांच के दायरे से बाहर रखकर अभयदान क्यों दिया जा रहा है?पूरा बयान सुनने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
#UttarakhandPolitics #RekhaArya #GarimaDasauni #PushkarSinghDhami #doonhorizon
अस्वीकरण (Disclaimer): इस वीडियो में व्यक्त किए गए विचार, आरोप और बयान संबंधित वक्ता (कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी) के निजी और राजनीतिक हैं। Doon Horizon इन आरोपों या दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी व्यक्ति या पद की छवि को धूमिल करने का समर्थन करता है। यह वीडियो केवल समाचार और जनसरोकार से जुड़ी जानकारी साझा करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।