कालपी: नगर पालिका कार्यालय कालपी में दुकानों के आवंटन के नाम पर 27 रसीदें चोरी कर धोखाधड़ी करने पर केस दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 20, 2025 कालपी नगरपालिका कार्यालय के राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह ने 19 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 5 जुलाई को आउटसोर्सिंग कर्मचारी एजाज खान द्वारा MAC 5 में से रसीद क्रमांक संख्या 54774 से 54800 तक कुल 27 रसीदें चोरी की गई, और दुकानों के आवंटन के नाम पर 35-35 हजार की धोखाधड़ी की गई, वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी है।