कालपी: कालपी बिजली घर में लगाए गए मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का समापन, बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया गया समाधान
Kalpi, Jalaun | Jul 19, 2025 कालपी बिजली घर में लगाए गए तीन दिवसीय मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का शनिवार की शाम 5 बजे समापन हो गया, इस मेगा शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी तमाम समस्याओं का समाधान किया गया, शिविर के जरिए बिल संशोधन, खराब मीटर, विधा परिवर्तन एवं बिल जमा कर और बिल में ज्यादा वृद्धि एवं नए कनेक्शन और बिजली चोरी समेत राजस्व निर्धारण के मामले देखकर निस्तारित किए गए है।