कालपी: कदौरा क्षेत्र में 7 साल पुराने हत्याकांड के मामले में 2 आरोपियों को मिली उम्रकैद की सजा, सीओ कालपी ने दी जानकारी
Kalpi, Jalaun | Jul 18, 2025 कदौरा थाना क्षेत्र में 7 साल पुराने हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को हुई उम्रकैद की सजा और 50-50 हजार रुपए के जुर्माने के मामले में शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है और बताया कि पुलिस अधीक्षक जालौन समेत उच्च अधिकारियों के निर्देशन में व्यक्ति की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ पैरवी की गई थी।