कालपी: बालासोर में छात्रा सुसाइड मामले में प्रोफेसर को फांसी देने की मांग को लेकर कालपी में ABVP ने प्रोफेसर का पुतला फूंका
Kalpi, Jalaun | Jul 19, 2025 उड़ीसा के बालासोर में छात्रा सुसाइड मामले में प्रोफेसर को फांसी देने की मांग को लेकर शनिवार की शाम करीब 6 बजे कालपी नगर के मुन्नाफुल पावर चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रोफेसर का पुतला फूंका है, और प्रोफेसर को फांसी देने की मांग की गई है, कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रोफेसर द्वारा छात्रा को प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली थी।