टिहरी: राकेश राणा का भाजपा पर बड़ा हमला, चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप
कांग्रेस नेता राकेश राणा ने देवप्रयाग में भाजपा सरकार पर 2017 और 2022 के चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर उठाए सवाल, साथ ही भाजपा पर पुरानी घटनाओं से ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने 2027 चुनाव की तैयारियों के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।