चम्पावत: सिमल्टा में दुर्लभ प्रजाति के सांप किंग कोबरा को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, आंगन में पहुंच गया था कोबरा
आम तौर पर मैदानी क्षेत्र और गर्म जगह पर पाया जाने वाला दुर्लभ प्रजाति का सांप किंग कोबरा सिमल्टा गांव में मिलने से जहां वन विभाग की टीम आश्चर्यचकित है वहीं लोग भी हैरान हैं। ग्राम प्रधान गिरीश पालीवाल ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। किंग कोबरा दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं । सांप को रेस्क्यू करने वालों में वनरक्षक भुवन भट्ट, दीपक,निशा मेहता,दीपक,आदि शामिल रहे।