पाटी: पाटी पुलिस व एसओजी टीम ने देवीधुरा क्षेत्र से 791 ग्राम चरस के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पाटी विकासखंड के देवीधुरा क्षेत्र से पुलिस व एसओजी की टीम ने 791 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद चंपावत के विभिन्न स्थानों पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में रविवार को पाटी ब्लॉक के देवीधुरा क्षेत्र से पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध रूप से 791 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।