चम्पावत: गोरलचौड़ मार्ग पर नाली निर्माण कार्य का विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
चंपावत जिला मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मार्ग में नाली निर्माण कार्य विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। आए दिन लग रहे जाम से क्षेत्र के लोगों को निजात मिलेगी। निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।