चम्पावत: चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सुखीढांग के समीप रोडवेज बस का स्टेरिंग फेल, बाल बाल बचे 33 यात्री
चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार को रोडवेज की एक बस स्टेरिंग फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। यात्रियों को सूचना मिलते ही चीख पुकार मच गई। पिथौरागढ़ से बरेली जा रही बस सुखीढांग के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 33 यात्री सवार थे। चालक की सूझबूझ से सभी यात्री बाल बाल बच गए हैं।