सत्तर कटैया: विशनपुर पंचायत में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा, किया बिहरा पुलिस के हवाले
विशनपुर पंचायत में लोगों ने एक व्यक्ति को चोरी के आरोप में पकड़कर बिहरा थाना पुलिस के हवाले किया। लोगों ने उक्त व्यक्ति पर घर में घूसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुये समुचित कार्रवाई की मांग की है। घटना की सत्यता के बारे में बिहरा थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।