गोवर्धन: गोवर्धन तहसील में महिलाओं और किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी, लिखित गारंटी के बाद भी प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं
गोवर्धन तहसील परिसर में समाजसेवी विनोदी चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं और किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी पूरी रात तहसील परिसर में ही डटे रहे बुधवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीआरओ, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।