करछना: पचदेवरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक के शव का 14 दिन बाद परिजनों ने किया पहचान
करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के सामने दिल्ली हावड़ा रेड रूट मार्ग पर बीते 25 नवंबर देर रात को एक अज्ञात युवक का शव देखा गया था। सूचना होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची उपस्थित लोगों से मृतक युवक का पहचान करने का प्रयास किया लेकिन किसी के द्वारा पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम भेज दिया था। बुधवार को 14 दिन बाद पर जनों ने पहचान किया।