करछना: धरवारा गांव में भारतीय सेना जवान के हत्याकांड का आखिरी आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के सामने बीते 29 और 30 नवंबर के मध्य रात्रि स्कार्पियो सवार लोगों के द्वारा ओवरटेकिंग को लेकर उक्त गांव निवासी भारतीय सेना का जवान विवेक सिंह को विवाद के दौरान मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था। जहां 2 दिसंबर को विवेक सिंह की लखनऊ के मिलिट्री हॉस्पिटल में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की पड़ताल में सात आरोपियों का नाम सामने आया।