करछना: गिलास फैक्टरी के पास मैजिक को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने दौड़कर पकड़ा, पीटाई के बाद पुलिस को सौंपा
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत गिलास फैक्टरी के पास बुधवार देर रात को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नियंत्रित होकर मैजिक में टक्कर मारने के बाद भागने लगा। जिसे देख आसपास के लोगों ने बाइक से पीछा कर कुछ ही दूरी पर ट्रक चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।