करछना: करछना के एसडीएम ने धान खरीद को लेकर एमों व मार्केटिंग इंस्पेक्टर के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
करछना क्षेत्र में बनाए गए धान क्रय केंद्रों पर मानक के अनुरूप धान खरीद करने के लिए निर्देशित किया गया है। लेकिन कई क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी के द्वारा मनमानी की जा रही है। जिसकी वजह से किसानों को बिचौलिए के हाथों धान बेचने पड़ रही है। मंगलवार को किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो एसडीएम करछना भारतीय मीणा ने एमों व मार्केटिंग इंस्पेक्टर के साथ बैठक की।