सहजनवा: फ़्लिपकार्ट कार्यालय में चोरी या गबन? सहजनवा पुलिस दो विरोधाभासी तहरीरों से उलझी, कहा- सच्चाई जल्द सामने आएगी
सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत स्थित फ़्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में नकदी गायब होने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर पेच फंस गया है।कार्यालय की ओर से पुलिस को दो अलग-अलग तहरीरें सौंपी गई हैं—एक में लाखों रुपये की चोरी का दावा किया गया है,तो दूसरे में कर्मचारियों पर ही गबन का आरोप लगाया गया है।जिसके बाद पुलिस हर पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है।