*मंडल अध्यक्ष द्वारा नगर की जनता की पुकार पर लहार सीएमओ से कराया कीटनाशक एवं मच्छर नाशक दबा का छिड़काव*
*समाज सेवियों ने उठाई मांग तो सीएमओ ने धुलबाए नगर के बस स्टैंड*
*मोनू उपाध्याय*
आज नगर पालिका सी.एम.ओ अतुल रावत ने अपने अमले के साथ लहार नगर को साफ स्वक्ष्य एवं मच्छर एवं कीटनाशकों से लहार बासियों को निजात दिलाने के लिए नगर मे कीटनाशक एवं मच्छर नाशक दबाओ का छिड़काव कराया जानकारी के अनुसार मंडल अध्यक्ष लहार सुभास अग्निहोत्री कल नगर भ्रमण पर निकले थे और नगर वासियों से चर्चा की तो उन्होंने बताया की नगर मे बारिस और गंदगी की वजह से मच्छरों और कीट नाशकों का प्रकोप बना हुआ है जिससे नगर मे बीमारियां पनप रही है नगर की देव तुल्य जनता की बात को ध्यान मे रखते हुए उन्होंने वहीँ से सीएमओ लहार अतुल रावत को फोन लगाया और नगर की समस्या से अवगत कराया उसी तारतम्य मे आज सीएमओ लहार अतुल रावत जी ने अपनी नगर पालिका टीम के द्वारा नगर की गली मुहल्लो मे मच्छर नाशक एवं कीट नाशक दबाओ का छिड़काव कराया और कहा की नगर आपका है आज हमारे द्वारा समाजसेवीयो की मांग पर स्वक्षता अभियान चलाया जो हमारी जिम्मेदारी है पर मे नगर के लोगों से भी अपील करना चाहूंगा की नगर आपका है आपकी भी इसके प्रति कुछ जिम्मेदारियां है आप हमारा सहयोग करें अपना घर अपना दरवाजा स्वक्ष्य रखें कचड़ा डस्तविन मे ही डाले खुद स्वक्ष्य रहें और नगर को स्वक्ष्य रखने मे अपनी भूमिका अदा करें।