*धूमधाम से नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा*
*यात्रा का लहार नगर मे जगह जगह हुआ भव्य स्वागत*
*मोनू उपाध्याय*
आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प यात्रा नगर मे धूमधाम से निकली जिसका नगर मे जगह जगह भव्य स्वागत किया गया जानकारी के अनुसार संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा कल नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बनखण्डेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची थी जहाँ पर आज बैदिक रीति रिवाज से पूज्य महाराज देवपुरी जी एवं विवेक उपाध्याय द्वारा कलश का पूजन करवा कर यात्रा का सुभारम्भ कराया यात्रा मे प्रदेश के संयोजक एवं जिले से संत रविदास यात्रा टोली के प्रभारी संजीव नायक,जिले के मंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ विनोद तिवारी,मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभास अग्निहोत्री,यात्रा के संयोजक कैप्टन राम बहाद्दूर सिंह,मंडल मंत्री संजीव चौधरी,बरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बघेल एडवोकेट,बरिष्ठ पार्षद केदार सिंह राजावत,बरिष्ठ भाजपा नेता अशोक राठौर,बरिष्ठ पार्षद सतीश महाते,रणवीर राठौर,नीलम शर्मा,अश्वनी चौधरी उर्फ़ मुंशी पूर्व सरपंच भटपुरा,मनोज दूरवार,श्रीनिवास उपाध्याय चूली,अनिल बिरथरिया,हृदेश नायक दबोह,सतीश पाराशर,दुर्गेश शाक्य,राजीव पुरोहित,रामस्नेही गुप्ता,रोहित त्रिपाठी,छोटू शुक्ला,अन्नू त्रिपाठी,कमल किशोर शर्मा,हरिओम दीक्षित,कृपाल बघेल,मुनेश बघेल,नरेंद्र कुशवाह,बिशाल चौरसिया आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे यात्रा नगर के महाराणा प्रताप से संत रविदास बिद्यालय पहुंची जहाँ कलश पूजन एवं माल्यार्पण कर यात्रा माँ मंगलादेवी होते हुए बिधायक निवास पर पहुंची जहाँ उनके प्रतिनिधि के रूप मे अंगद शुक्ला ने यात्रा का स्वागत किया उसके बाद यात्रा नगर के तालेश्वर सरकार पर पहुंची जहाँ बिधि बिधान से कलश का पूजन किया गया एवं सभी के द्वारा सामूहिक रूप से रामधुन बोलकर एवं यात्रा के बारे मे बताकर समापन किया गया यात्रा का नगर मे गिरिजा परिहार,डॉ विनोद तिवारी,सतीश महाते,चंकी गिलहरी,सुशील दूरवार,छोटू शुक्ला एवं अन्नू त्रिपाठी द्वारा पूजन एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया यात्रा का संचालन *मंडल मंत्री संजीव चौधरी* ने किया इस मौक़े पर यात्रा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश संयोजक *संजीव नायक* ने बताया कि संत रविदास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जीवन समरसता, समानता, भक्ति, श्रम और सामाजिक न्याय का अमर संदेश है उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं,जितने सदियों पहले थे संत रविदास ने समाज को ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर मानवता, समान अधिकार और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया यही मार्ग विकसित, समरस और सशक्त भारत की आधारशिला है जब-जब समाज में अन्याय बढ़ा, तब-तब संतों और महापुरुषों ने नई दिशा दी इस मौक़े पर यात्रा के संयोजक *कैप्टन राम बहाद्दूर सिंह जी* ने कहा कि भारत संतों, ऋषियों और महापुरुषों की पावन भूमि है। जब-जब समाज में अन्याय, अत्याचार, ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसी विकृतियां बढ़ीं,तब-तब संतों और महापुरुषों ने समाज को नई दिशा प्रदान की संत रविदास ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और भक्ति का ऐसा संदेश दिया, जिसने समाज को नई चेतना प्रदान की उन्होंने कहा कि संत रविदास ने तत्कालीन शासक सिकंदर लोदी के धर्मांतरण के दबाव का भी साहसपूर्वक विरोध किया और यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य समान हैं तथा ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग केवल सच्ची भक्ति और सदाचार है उनका प्रसिद्ध संदेश "मन चंगा तो कठौती में गंगा" आज भी समाज को आंतरिक शुद्धता और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाता है इस मौक़े पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष *डॉ विनोद तिवारी* ने कहा कि उनकी अटूट भक्ति और तपस्या के प्रभाव से कठौती में गंगा प्रकट होने की घटना केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि यह संदेश है कि सच्ची श्रद्धा और निर्मल मन से ईश्वर की प्राप्ति संभव है इस मौक़े पर जिले के मंत्री *चंद्रशेखर उपाध्याय* ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का "विकास भी, विरासत भी" का संदेश देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण का मार्गदर्शक मंत्र है उन्होंने कहा कि संत रविदास की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी और जल का कलश देशभर के मठों,मंदिरों और आस्था केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। यह समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार को जोड़ने वाला राष्ट्रीय समरसता अभियान है अंत मे *मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभास अग्निहोत्री* ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि कलश वंदन अभियान सामाजिक समरसता का जनआंदोलन बनेगा संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में यह यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने छोटे-बड़े के भेद को समाप्त कर समानता और सामाजिक एकता का संदेश दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संत रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कलश वंदन अभियान गांव-गांव तक जाकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करेगा यात्रा लहार मंडल से समापन के बाद असवार मंडल मे पहुंची जहाँ मंडल अध्यक्ष असवार दलवीर सिंह बघेल ने यात्रा का स्वागत किया।