बहराइच: जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 16 दिसंबर तक प्राप्त होंगे दावे व आपत्तियां
1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी का निर्धारण कर दिया गया है। बुधवार को डीईओ ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है जिसमें 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक आपत्तियां एवं दावे प्राप्त किए जाएंगे।