भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब सत्ता के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं,बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर पूरे मामले को नई दिशा दे दी है.....!
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा अगर भरत तिवारी मानसिक रूप से विक्षिप्त था,जैसा कि घटना से एक दिन पहले खुद पुलिस ने कहा था, और अगर उसने आखिर में अपना हथियार भी फेंक दिया था,तो फिर उस वक्त मौजूद पुलिसकर्मियों ने किन परिस्थितियों में एनकाउंटर किया.....?
उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और जाँच होगी भी,अब सबसे बड़ा सवाल यही है,जब सरकार के मंत्री खुद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं......!
तो क्या सिर्फ बयान और आश्वासन से न्याय मिल जाएगा,या फिर सच सामने लाने के लिए कार्रवाई भी होगी.?भरत तिवारी का मामला अब सिर्फ एक एनकाउंटर नहीं,......!
बल्कि सिस्टम,पुलिस कार्रवाई और न्याय व्यवस्था पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न बन चुका है.....!