लखीमपुर: छात्रावास बना उत्पीड़न का अड्डा,लखीमपुर खीरी के छाउछ रोड छात्रावास के छात्रों ने DM से लगाई इंसाफ की गुहार #jansamasa
लखीमपुर खीरी जिले के छाउछ रोड स्थित राजकीय अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास के छात्रों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। छात्रों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरेन्द्र कुमार और कार्यवाहक अधीक्षक कृष्णशंकर श्रीवास्तव पर शोषण, जातिगत गालियों और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।