लखीमपुर: उल्ल नदी के पुराने पुल पर सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बालूडीहा गांव के उल्ल नदी पुराना पुल पर पीडब्ल्यूडी विभाग की पड़ी सरकारी जमीन से मकान तोड़कर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर आज बुधवार को जिले के विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले जुटे प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।