लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। ब्लॉक नकहा की ग्राम पंचायत रेहरिया खुर्द में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तक बाढ़ का पानी इस कदर भर गया कि पूरा गांव जलमग्न हो गया। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।