लखीमपुर: मैनीपुरवा शीतलापुर गांव में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर जताई नाराजगी
लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर वन रेंज अंतर्गत मैनी पुरवा शीतलापुर गांव में तेंदुए का आतंक ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बीते दिनों तेंदुए ने गांव की एक महिला और एक बछड़े को मौत के घाट उतार दिया था। दोनों के अधखाए शव गन्ने के खेतों से बरामद किए गए, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।