लखीमपुर खीरी खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बलूडिहा गांव स्थित उल्ल नदी के पुराने पुल पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बसे ग्रामीणों को हटाने के लिए प्रशासन की सख्ती के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया। बुलडोजर की आहट सुनते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात कर रहम की गुहार लगाई।