साहिबगंजवासियों के लिए फैशन और स्टाइल का नया ठिकाना शुरू हो गया है। कॉलेज रोड और पूर्वी फाटक के बीच रेड एंड टेलर शोरूम का भव्य शुभारंभ झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने फीता काटकर किया। शोरूम में शर्टिंग-सूटिंग, कोट-पैंट, ब्लेजर सहित शादी-विवाह और अन्य खास अवसरों के लिए आकर्षक परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। प्रोपराइटर सोमनाथ शर्मा ने ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उचित कीमत पर कपड़े उपलब्ध कराने की बात कही।
#Sahibganj #RedAndTaylor #PankajMishra #Jharkhand #Fashion ShowroomOpening SanthalHoolExpress