बिलासपुर: भाखड़ा डैम के पास सड़क धंसी, डीएम ने किया निरीक्षण
मंगलवार को दोपहर 12 बजे तहसील बिलासपुर में भाखड़ा डैम के पास सड़क धंसने पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने तुरंत आवागमन बंद करने, मरम्मत कार्य शुरू कराने और अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।