लालगंज: पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने हलिया बाजार में किया जनसंपर्क, गड़बड़ा धाम में शीतला माता का दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने मां शीतला का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी है। लोगों ने उनकी नई पार्टी जन नीति भारत बनाने पर बधाई दी और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।