डुंडा: उत्तरकाशी में निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने का किया विरोध
सोमवार को 2 बजे जनपद के निवर्तमान प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया। प्रतिनिधियों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में निवर्तमान प्रतिनिधियों जिला पंचायत में अध्यक्षों को ही प्रशासक नियुक्त करने का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने सरकार से अध्यादेश लाकर इस नियम को बदलने की मांग की।