डुंडा: रामलीला मैदान में रविवार को प्रस्तावित महापंचायत के मद्देनज़र उत्तरकाशी शहर का यातायात डायवर्ट रहेगा, रूट प्लान जारी
शनिवार को शाम 5 बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर रुट डायवर्ट करने की जानकारी दी है। धरासू की तरफ से उत्तरकाशी आने वाला यातायात को मनेरा बाईपास तिराह से होकर जोशियाड़ा ट्रक यूनियन व इंद्रावती पार्किंग में पार्क होंगे। जबकि साल्ड, ज्ञानसू की तरफ से आने वाले वाहन गैस गोदाम तिराह से डायवर्ट होकर ट्रक यूनियन पार्किंग जोशियाड़ा जाएंगे।