प्रसिद्ध कथावाचिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जल्द ही बलिया में श्रीमद्भागवत कथा सुनाने पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो जारी किया गया है।
जारी जानकारी के अनुसार, बलिया सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव 2026 के अंतर्गत सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
यह धार्मिक आयोजन बलिया के हनुमानगंज क्षेत्र के छोड़हर, गजियापुर स्थित राम मंदिर परिसर में शंकरपुर मार्ग पर आयोजित होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित बताया गया है।
#Balliakhabar #jayakishorimotivation #बलिया #जया_किशोरी #श्रीमद्भागवत_कथा #बलिया_समाचार #धार्मिक_आयोजन