#वाराणसी खंड #एमएलसी #चुनाव में #बलिया के बूथों पर #भाजपा-#सपा की सियासी जोर आजमाइश! 54 मतदान केंद्र, 33,770 मतदाता और 34 प्रत्याशियों के बीच मुकाबले ने चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी। #स्नातक सीट पर 28,859 और #शिक्षक सीट पर 4,911 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। #बेल्थरारोड में दिनेश गुप्ता और पूर्व विधायक गोरख पासवान समेत भाजपा नेताओं की सक्रियता दिखी, तो नगरा में बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने सपा खेमे की कमान संभाली। दोनों सीटों पर फिलहाल सपा का कब्जा है, जबकि भाजपा दोनों सीटें जीतने का दावा कर रही है। ऐसे में सपा के सामने अपनी मौजूदा सीटें बचाने और भाजपा के सामने चुनावी दावे को नतीजों में बदलने की चुनौती है। अब सवाल यही है: मतदाताओं का फैसला किसके राजनीतिक समीकरण को मजबूती देगा?
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaNews #MLCElection #BJPvsSP #VaranasiGraduateElection #CMGTimes