बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में एक समुदाय के झंडे को जलाने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में एक युवक अपने मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर झंडे को जलाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में कार्रवाई जारी है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
#Balliakhabar #BalliaPolice #uttarpradeshpolice #बलिया #गड़वार #पुलिसकार्रवाई #viralvideoシ