बिहार में बीपीएससी अधिकारी के विवादास्पद बयान को लेकर प्रतियोगी छात्रों का गुस्सा चरम पर है। बीपीएससी के हालिया मामले के बाद छात्रों के अपमान के विरोध में अब ' कुत्ता जनता पार्टी ' के नाम से एक नया मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारी लवली कुमारी ने इसका बैनर लेकर पटना की सड़कों पर नारेबाजी करती दिखीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी युवाओं और अभ्यर्थियों को सम्मान देने के बजाय अपमानित कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने संबंधित परीक्षा नियंत्रक को निलंबित कर दिया है, लेकिन छात्रों का कहना है कि महज निलंबन जैसी कार्रवाई से उनका अपमान कम नहीं हो जाता। छात्रों ने इसे अपनी गरिमा से जुड़ा मुद्दा बनाकर आंदोलन शुरू कर दिया है।
बैनर पर लिखा है, 'छात्र अपमान नहीं सम्मान। क्या है? छात्र अपमान नहीं सम्मान चाहता है। कुत्ता जनता पार्टी बीपीएससी ने छात्रों की तुलना कुत्ते से किया अपमान हम कभी नहीं सहेंगे। छात्रों का अपमान बंद करो।' इस पर कुत्ते की तस्वीर लगा दी गई ह�
Korba, Korba | Aug 26, 2026