जयसिंहनगर: पोंड़ी में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंड़ी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला गुरुवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि पोंड़ी निवासी फरयादी परशादी प्रजापति पुत्र बुल्ली प्रजापति ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ खेत में भैंस चराने की बात को लेकर कमलेश प्रजापति ने मारपीट किया है।