कुलपहाड़: कुलपहाड़ तहसील समाधान दिवस में 80 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया
उपजिलाधिकारी आदेश सिंह सागर की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुरुद्ध कुमार सिंह व तहसीलदार प्रमित सचान की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में कुल 80 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें दैवीय आपदा और भूमि संबंधी रही