पटियाली: सिढ़पुरा पुलिस ने ग्राम भोगपुर से दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिला न्यायालय में किया पेश
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में थाना सिढ़पुरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामवीर पुत्र प्रभुदयाल और शिवकुमार पुत्र रामवीर निवासीगण भोगपुर, थाना सिढ़पुरा को उन्हीं के गांव से गिरफ्तार किया।