चेयरमैन नया, उम्मीदें नई, फिर शहर में गंदगी के ढेर क्यों?
नया चेयरमैन आया, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था जस की तस, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
शहरवासियों को थी बदलाव की उम्मीद,लेकिन कई इलाकों में कचरे के ढेर खोल रहे नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल, स्वच्छ शहर का सपना अधूरा
धौलपुर। शहरवासियों को उम्मीद थी कि नया चेयरमैन आने के बाद शहर की तस्वीर बदलेगी और सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। लोगों को लगा था कि नई जिम्मेदारी के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। शहर के कई स्थानों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जो नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
शहर के लोगों का कहना है कि चेयरमैन बदलने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि अब शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों में नियमित सफाई होगी। कचरे का समय पर उठाव होगा और गंदगी से निजात मिलेगी। लेकिन जगह-जगह जमा कचरा देखकर लोगों की उम्मीदों को झटका लग रहा है। शहर की सुंदरता पर गंदगी के ढेर दाग लगा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि शहर की पहचान और नागरिकों के स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ मुद्दा है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर कॉलोनियों तक सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है।
अब देखना यह होगा कि नए चेयरमैन शहरवासियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं और धौलपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कब ठोस कदम उठाते हैं। क्योंकि जनता को सिर्फ वादे नहीं, शहर की सड़कों और गलियों में साफ-सफाई के रूप में बदलाव चाहिए।
#DholpurNews #highlights #highlightseveryone #followerseveryone #follower