पाली: रोहट तहसील के रेवडा खुर्द से आए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर पाली को पेयजल समस्या से अवगत कराया
रोहट तहसील के रेवडा खुर्द में रहने वाले ग्रामीण पर्याप्त मात्रा में बारिश होने के पश्चात भी जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण पेयजल समस्या से लगातार परेशान है । जिसके चलते उन्हें खरीद कर पानी का बंदोबस्त करना पड़ रहा है । इस समस्या के समाधान को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पाली कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है ।