हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव में जमीन रंजिश को लेकर 62 वर्षीय भजुराम चौरसिया की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे गांव के राहुल चौरसिया अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ उनका नल भी उखाड़ लिया।