दतिया नगर: स्कूल की छत पर जस की तस 11 केवी लाइन
दतिया में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान 17 साल के करीब छात्र राज कुशवाह की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल की छत पर हुआ था। राज कक्षा 11वीं में पढ़ता था। स्कूल संचालक के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक, स्कूल की छत के पास से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। 14 अगस्त को तिरंगा लगाने के दौरान राज करंट की