Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Uttarakhand
Sambalpur
hardoiexpressindia
सभी देशवासियों व प्रदेश वासियों को धनतेरस दीपावली व भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं
Hardoi, Hardoi
| Nov 6, 2026
MORE NEWS
Hardoi, Hardoi | Nov 6, 2026
कानपुर नगर निगम में हंगामा: विकास कार्यों की फाइलें रोके जाने से नाराज भाजपा पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, हाथ की नस काटने का किया प्रयास कानपुर नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जनप्रतिनिधि ने गुस्से में आकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में भाजपा पार्षद ने विकास कार्यों की फाइलें रोके जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इसी बात से नाराज होकर पार्षद ने अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। घटना के समय मौके पर मौजूद साथी पार्षद विकास जायसवाल ने तत्परता दिखाते हुए उनके हाथ से उस्तरा छीन लिया और उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड के विकास कार्यों में लगातार बाधा डाली जा रही है। यह घटना महज एक सियासी ड्रामा नहीं है, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के निस्तारण पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाती है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और महापौर पक्ष का बयान आना अभी बाकी है।
Hardoi, Hardoi | Nov 6, 2026
पड़ोसियों ने रास्ते में डाली मिट्टी हटाई, पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप से खुला रास्ता नगला भैंसी गांव में रास्ते को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में बनी सहमति हरदोई नगला भैंसी गांव में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। रास्ते में मिट्टी डालकर आवागमन बाधित किए जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। आपसी बातचीत के बाद रास्ते में डाली गई मिट्टी को हटाया गया, जिससे आवागमन का रास्ता खुल गया। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि रास्ते पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया जाएगा और न ही भविष्य में आवागमन बाधित किया जाएगा। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुए समझौते के बाद मामला शांत हो गया। रास्ता खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026
झूठे मुकदमों में खौफ दिखाकर कथित वसूली,छह आरोपी नामजद हरदोई में SC/ST और दुष्कर्म केस में फंसाने का खौफ दिखाकर वसूली का आरोप, तीन महिलाओं समेत छह नामजद; बेहटा गोकुल थाने में FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच हरदोई में गंभीर मुकदमों का भय दिखाकर कथित वसूली के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि गिरोह लोगों को अनुसूचित जाति उत्पीड़न (SC/ST एक्ट), छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देता था। रकम देने से इनकार पर मुकदमे दर्ज करा दिए जाते थे। पुलिस दर्ज मामलों और समाज कल्याण विभाग से मिली संभावित सहायता राशि की जांच कर रही है। .. मामले की शिकायत बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पहेलिया निवासी पुनीत सिंह ने एसपी अशोक कुमार मीणा से की थी। उन्होंने गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप लगाया और कई घटनाओं का उल्लेख किया। एसपी के निर्देश पर विस्तृत जांच कराई गई। शिकायत में कई मामलों का जिक्र था। जांच में पहेलिया निवासी अनिल मिश्र, प्रियंका उर्फ पिंकी, अमित उर्फ पिंटू, सरस्वती, उसके पति रजनीश और लोनार कोतवाली क्षेत्र के दुबघटिया निवासी अरुणा वर्मा के नाम सामने आए। बेहटा गोकुल थाने में छह नामजद और एक-दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव ने इसकी पुष्टि की। आरोपियों की ओर से बड़ी संख्या में आईजीआरएस शिकायतें किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अरुणा ने वर्ष 2018 में लोनार कोतवाली में SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वर्ष 2020 में दो और मामले दर्ज हुए, जिनमें छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप थे। वर्ष 2021 में बेहटा गोकुल थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। प्रियंका ने वर्ष 2020 और 2025 में दो मुकदमे दर्ज कराए, जिनमें SC/ST एक्ट समेत कई धाराएं थीं। अरुणा ने पति जगपाल, उनके दो भाइयों और परिवार के एक अन्य सदस्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था। वर्ष 2022 में अरुणा ने देहात कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया, लेकिन सुनवाई के दौरान अरुणा ने अदालत में बयान देकर घटना से ही इनकार कर दिया। अब पुलिस मुकदमों, शिकायतों और सरकारी सहायता राशि से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। बाइटः पुनीत सिंह, शिकायतकर्ता बाइटः प्रवीण यादव, सीओ हरपालपुर, हरदोई
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026
हरदोई में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़: मानक से अधिक बच्चों को ढो रहा वाहन, वीडियो वायरल हरदोई जनपद के शाहबाद क्षेत्र से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक स्कूली वाहन में क्षमता और निर्धारित मानकों से कहीं अधिक बच्चों को भरकर स्कूल ले जाया जा रहा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक वाहन में ठूंस-ठूंसकर बच्चों को बैठाया गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरह की लापरवाहियों ने स्कूलों और वाहन चालकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने अब परिवहन विभाग (आरटीओ) और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर ऐसे जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होगी और कुंभकर्ण की नींद सो रहा आरटीओ विभाग कब जागेगा? अभिभावकों ने जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की है कि ऐसे ओवरलोड वाहनों का संचालन कर रहे स्कूलों और चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नौनिहालों की जान को खतरे में डालने से बचाया जा सके।
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026
लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर बड़ा प्रदर्शन, सपा प्रवक्ता के समर्थन में छात्रों ने किया पुतला दहन संगीत रागी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप, पुलिस और छात्रों के बीच हुई तीखी खींचतान लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर सपा प्रवक्ता मनोज काका के समर्थन में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने संगीत रागी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के छात्रों ने विश्वविद्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और विरोध जताते हुए संगीत रागी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच पुतले को लेकर खींचतान देखने को मिली। पुलिस ने छात्रों से पुतला छीनकर उस पर पानी डाला और उसे बुझाया। प्रदर्शनकारियों ने इसके साथ ही पोस्टर जलाकर भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। घटना के वक्त पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प व खींचतान हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026
विजगवां में जर्जर भवन में संचालित हो रहा आंगनवाड़ी केंद्र, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा हरदोई:जिले के विजगवां क्षेत्र में मासूम बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। यहाँ एक आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह से जर्जर और खस्ताहाल भवन में संचालित हो रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि केंद्र की इमारत की स्थिति बेहद दयनीय है, जिसकी दीवारों और छत की हालत कभी भी किसी अनहोनी को दावत दे सकती है। इसके बावजूद छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएँ इसी खतरनाक और जर्जर भवन में बैठने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेने और आंगनवाड़ी केंद्र के लिए सुरक्षित भवन की व्यवस्था करने की पुरजोर मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026
पोती के इलाज के लिए लखनऊ गए भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, इलाके में हड़कंप पालपुर कस्बे में बंद मकान को चोरो ने बनाया निशाना, गेट का हुक तोड़कर उड़ाए नकदी और जेवरात हरदोई। लालपालपुर चौकी क्षेत्र के पालपुर कस्बे में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक अपनी पोती का इलाज कराने पत्नी के साथ लखनऊ गए हुए थे। इसी दौरान शातिर चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और कीमती साड़ियां पार कर दीं। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी की इस घटना में करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, हरदोई के आवास विकास निवासी राजाराम गुप्ता यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक (SI) हैं। वर्तमान में वह भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक हैं। राजाराम गुप्ता अपनी पत्नी निर्मला के साथ लखनऊ-बरेली हाईवे किनारे पालपुर कस्बे में बने अपने मकान में रहते हैं। करीब एक सप्ताह पहले मंगलवार को उनकी पोती की तबीयत खराब होने पर वह पत्नी के साथ उसका इलाज कराने लखनऊ गए थे। रविवार को जब उनके बेटे संतोष गुप्ता मकान की साफ-सफाई करने पहुंचे थे, तब सब कुछ सामान्य था। लेकिन बुधवार शाम जब राजाराम गुप्ता वापस लौटे तो मकान का गेट अंदर से बंद मिला। अंदर जाकर देखने पर छत का जाल खुला था और कमरे के दरवाजे का हुक टूटा हुआ था। घर के अंदर रखे दो बक्सों का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था। पीड़ित राजाराम गुप्ता ने बताया कि चोर घर से 23 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की झुमकी, चांदी की पायल और कीमती साड़ियां चोरी कर ले गए। उनकी पत्नी निर्मला के मुताबिक चोरी की इस बड़ी वारदात से क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल है।
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026