बाह: गोपालपुरा भदरौली में आयोजित तहसील स्तरीय कार्यक्रम में 190 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
गोपालपुरा भदरौली में तहसील स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 190 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, कार्यक्रम के दौरान बाह से ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सत्यवीर सिंह भदोरिया एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।