राजपुर: जिले में विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया, ₹2000 जुर्माना वसूला
Rajpur, Buxar | Oct 21, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले की पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वही इस दौरान वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कुल ₹2000 जुर्माना की राशि वसूल की गई है। वही गिरफ्तार 11 लोगों में सभी लोगों को जेल भेज दिया गया। इस दौरान गिरफ्तार सभी 11 लोगों को शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।