नौगढ़: झूमरिया के सलैया बंधी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
झुमरिया गांव स्थित सलैया बंधी में गुरुवार दोपहर करीब 01 बजे को नहाने गए 18 वर्षीय शशिकांत की डूबने से मौत हो गई। शशिकांत गांव निवासी शिक्षामित्र शिवानंद का मझला बेटा था। नहाने के दौरान पैर गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।