Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
deepbisht032
Previous slide
Next slide
राखी की डोर के साथ बढ़ा अपनापन, सुरक्षा के संदेश से मजबूत हुआ विश्वास,रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास का दिया संदेश।
Pauri, Garhwal
| Aug 28, 2026
MORE NEWS
#शहीदों के सम्मान में उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला #कैबिनेट के इस महत्वपूर्ण फैसले का पौड़ी विधायक ने स्वागत किया। उत्तराखंड सरकार प्रदेश के शहीद जवानों की स्मृति और सम्मान को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके गांवों में शहीदों की मूर्तियां स्थापित करेगी। यह निर्णय हमारे वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगा। शहीदों का सम्मान, उत्तराखंड का अभिमान। 🇮🇳 #शहीदों_का_सम्मान #उत्तराखंड #पौड़ी #शहीद_जवान #उत्तराखंड_सरकार #देशभक्ति
Pauri, Garhwal | Aug 28, 2026
#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने खन्दुखाल, उतरासू, मुछायली, मरगुण और कोल्टा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उतरासू की खराब सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क बनने के बाद ही वे मतदान को लेकर निर्णय लेंगे। मौके पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की अपील की गई। अरुणा कुमार ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने की अपील की। #ArunaKumar #Congress #Uttarakhand #क्षेत्र_भ्रमण #सड़क_समस्या #कांग्रेस_समर्थन
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026
#पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी (भगत दा) ने किया मनीष खुग़्शाल (स्वतंत्र पत्रकार) को और सम्मानित। विकासखंड पोखड़ा में एबीवीपी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्व. कृष्णमोहन जोशी समेत सात तरुण युवाओं की 25वीं पुण्यतिथि पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी जी व धर्मपत्नी पूर्व प्रमुख श्रीमती रामेश्वरी देवी जी व समस्त परिवार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि एवं पौधरोपण में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026
#राखी से मजबूत हुआ पुलिस और बेटियों का विश्वास रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एम.के.पी.एस., बलूनी एवं नवयुग स्कूल, कोटद्वार की छात्राओं ने कोतवाली कोटद्वार पहुंचकर पुलिस जवानों को राखी बांधी और भाई-बहन के स्नेह, विश्वास व सुरक्षा का संदेश दिया। छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए ग्रीटिंग कार्ड, पेंटिंग और पुष्पगुच्छ भी भेंट किए। इस दौरान पुलिस टीम एवं साइबर सेल ने छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और अनजान लिंक व कॉल से सतर्क रहने की अपील की। राखी के इस आत्मीय मिलन ने पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया। पुलिस ने भी छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। #RakshaBandhan #KotdwarPolice #WomenSafety #CyberSafety #ChildSafety #UttarakhandPolice #रक्षाबंधन
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026
आर्यन छात्र संगठन ने वीजीआर परिसर पौड़ी में बैठक कर किया छात्रसंघ चुनाव का आगाज पौड़ी। 27 अगस्त 2026 को आर्यन छात्र संगठन की ओर से वीजीआर परिसर पौड़ी में छात्र-छात्राओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ छात्र नेताओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।पूर्व जिला अध्यक्ष कुश रावत ने कहा कि आर्यन छात्र संगठन लंबे समय से छात्र-छात्राओं के हितों के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करता रहेगा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कई एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने आर्यन छात्र संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की।इस अवसर पर कुश रावत, पवन रावत, हिमांशु जाटव, योगेश, कुनाल, हर्षित, वंश, कमलेश, गौतम सहित कई छात्र मौजूद रहे। छात्राओं में सोनी, काजल, सिमरन, रिया और सोनम सहित अन्य छात्राओं ने भी बैठक में सहभागिता दी।
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026
गढ़वाल में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम एवं सीमांत इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 13 नए मोबाइल टावरों को स्वीकृति मिली है। इस पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर आभार जताया गया। साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के 92 स्थानों पर नए मोबाइल टावर स्थापित करने का आग्रह किया गया, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026
#चिकन का सौकीन शिकारी गुलदार मुर्गी बाड़े में खुद हो गया शिकार,पौड़ी में तेंदुए की दस्तक से दहशत,#वन विभाग ने किया रेस्क्यू; दो वनकर्मियों पर किया गुलदार ने हमले
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026
डीएम कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, नमन चंदोला पर ब्लैकमेलिंग और बदसलूकी के लगाए आरोप,महिलाओं के आरोपों पर नमन चंदोला का पलटवार, बोले- आरोप पूरी तरह निराधार,महिलाओं के प्रदर्शन से पौड़ी में गरमाया मामला।
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026