गढ़वाल में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम एवं सीमांत इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 13 नए मोबाइल टावरों को स्वीकृति मिली है। इस पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर आभार जताया गया। साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के 92 स्थानों पर नए मोबाइल टावर स्थापित करने का आग्रह किया गया, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026