#राखी से मजबूत हुआ पुलिस और बेटियों का विश्वास
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एम.के.पी.एस., बलूनी एवं नवयुग स्कूल, कोटद्वार की छात्राओं ने कोतवाली कोटद्वार पहुंचकर पुलिस जवानों को राखी बांधी और भाई-बहन के स्नेह, विश्वास व सुरक्षा का संदेश दिया। छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए ग्रीटिंग कार्ड, पेंटिंग और पुष्पगुच्छ भी भेंट किए।
इस दौरान पुलिस टीम एवं साइबर सेल ने छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और अनजान लिंक व कॉल से सतर्क रहने की अपील की।
राखी के इस आत्मीय मिलन ने पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया। पुलिस ने भी छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
#RakshaBandhan #KotdwarPolice #WomenSafety #CyberSafety #ChildSafety #UttarakhandPolice #रक्षाबंधन
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026